महाराजगंज: डीएम ने परतावल ChC का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई सख्त नाराजगी, लापरवाही पर लगाई कड़ी फटकार


 महाराजगंज: डीएम ने परतावल ChC का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई सख्त नाराजगी, लापरवाही पर लगाई कड़ी फटकार


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: 26 मई 2025: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार देर शाम बिना किसी पूर्व सूचना के परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धावा बोल दिया अचानक हुई इस कार्यवाही से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई जो कर्मचारी इधर-उधर टहल रहे थे वे अपने ड्यूटी पर भागते नजर आए लेकिन जिलाधिकारी ने सबको वही रोक कर सख्त लहजे में फटकार लगाई l निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अस्पताल परिसर में गंदगी टूटी व्यवस्था और अनदेखी साफ सफाई नजर आई शौचालय की दुर्दशा ईटीसी वार्ड में सीलन और बेड पर गंदी  चादरे देख जिलाधिकारी भड़क उठे उन्होंने तत्काल सफाई कराने चादरे बदलवाने और शौचालय में हैंडवाश लगाने के निर्देश दिए l कोल्ड चेन कछ में तापमान नियंत्रण प्रणाली और वैक्सीन स्टाक की जांच भी की गई स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने सामान्य प्रसूति और सिजेरियन वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी बातचीत की मरीजो ने सुविधाओं पर संतोष जताया लेकिन जिलाधिकारी ने चेतावनी दी की व्यवस्थाएं कागज पर नहीं जमीनी हकीकत पर दिखनी चाहिए l 'उन्होंने सख्त लहजे में' कहा "चिकित्सा सेवा कोई खाना पूरी नहीं है" यह जीवन से जुड़ा सवाल है l लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी हर कर्मचारी को यह समझना होगा कि वह एक जिम्मेदार सेवा का हिस्सा है निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अनिल जायसवाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत