महाराजगंज: मिठौरा ब्लाक के औराटार गांव में मनरेगा कार्यो में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी फोटो से दर्ज की गई 76 मजदूरों की हाजिरी


 महाराजगंज: मिठौरा ब्लाक के औराटार गांव में मनरेगा कार्यो में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी फोटो से दर्ज की गई 76 मजदूरों की हाजिरी


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत औराटार गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है l नजीब के खेत से  सिंहपुर  सिवान तक चकबंदी पर हो रहे मिट्टी कार्य में 76 मजदूरों की उपस्थिति फर्जी फोटो के जरिए दर्ज की गई है स्थानीय सूत्रों के अनुसार मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति दर्ज करने की बजाय उनकी पुरानी या फर्जी तस्वीरों का उपयोग कर ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है यह संदेह जताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर मजदूर मौजूद नहीं है फिर भी भुगतान हेतु उनका नाम दर्ज किया गया है इस फर्जी वाड़े से सरकारी धन का दुरुपयोग होने की संभावना जताई जा रही है यदि जांच की जाए तो यह मामला व्यापक भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर सकता है l ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों व जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना जो ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार देने का माध्यम है उसमें इस प्रकार की अनियमितताएं शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत