सिद्धार्थ नगर: एक सप्ताह में तीसरे सीडीओ की तैनाती, नवनीत सेहरा को मिली जिम्मेदारी
सिद्धार्थ नगर: एक सप्ताह में तीसरे सीडीओ की तैनाती, नवनीत सेहरा को मिली जिम्मेदारी
Report :Sanjay Kumar
सिद्धार्थनगर :24मई2025..जनपद में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नवनीत सेहरा (IAS) को सिद्धार्थनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी(CD0) नियुक्त किया है यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीते एक सप्ताह में तीसरा मौका है जब इस पद पर किसी अधिकारी को तैनात किया गया है l
गौरतलब है कि इसी सप्ताह पहले मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का सीडीओ नियुक्त किया गया था इसके ठीक अगले दिन एक और आदेश जारी हुआ, जिसमें सुमित यादव को सिद्धार्थनगर का नया CD0 बताया गया l अब शासन ने नवनीत सेहरा पर विश्वास जताया है l यह बदलाव तत्कालीन CD0 जयेंद्र कुमार के स्थानांतरण के बाद हुआ है l

Comments
Post a Comment