महाराजगंज: पैदल आई दुल्हन सर पर सामान लेकर लौटे बाराती, बॉर्डर की सख्ति ने रचाई अनोखी विदाई
महाराजगंज: पैदल आई दुल्हन सर पर सामान लेकर लौटे बाराती, बॉर्डर की सख्ति ने रचाई अनोखी विदाई
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: 29 मई 2025: साधारण सी शादी लेकिन कहानी कुछ खास, नेपाल की दुल्हन और भारत के दूल्हे कि यह शादी अब चर्चा में है- कारण है भारत नेपाल बॉर्डर की सख्ति जिसने बारात को आम के बजाय कुछ अलहदा बना दिया जिले के मिश्रवलिया निवासी विजयमल गौतम की बारात 27 मई को नेपाल के नवल परासी जिले के सुस्ता नंबर 5 महलवारी गई थी लेकिन बॉर्डर पर चल रही ऑपरेशन सिंदूर और संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने गाड़ी को सीमा पार करने से रोक दिया मजबूरन दूल्हा और बाराती पैदल नेपाल पहुंचे शादी के बाद विदाई की घड़ी आई तो समस्या और बढ़ गई दुल्हन कंचन गौतम को पैदल भारतीय सीमा तक लाया गया वहां से वहान की व्यवस्था कर दूल्हा-दुल्हन को घर पहुंचाया गया वहीं विदाई में मिले उपहारो को बारातियों ने खुद सर पर लादकर सीमा पार कराया दुल्हन के पिता राम प्रसाद ने बताया कि सीमा पर सख्ति के कारण दोनों और वाहनों की अलग व्यवस्था करनी पड़ी जिससे शादी का खर्च भी काफी बढ़ गया अब सीमावर्ती ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि शादी विवाह जैसे सामाजिक कार्यों में थोड़ी राहत दी जाए यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं रही बल्कि दो देशों के रिश्तों परंपराओं और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सामंजस्य की अनोखी मिसाल बन गई l

Comments
Post a Comment