फरेंदा एसडीएम मुकेश कुमार हटाए गएः जनता की शिकायतें न सुनने और लापरवाही पर कार्रवाई, प्रतीक्षा त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी*.


 *फरेंदा एसडीएम मुकेश कुमार हटाए गएः जनता की शिकायतें न सुनने और लापरवाही पर कार्रवाई, प्रतीक्षा त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी*.          


रिपोर्ट :संजय कुमार


फरेंदा के उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार को जनता की शिकायतों पर ध्यान न देने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रतीक्षा त्रिपाठी को नया एसडीएम बनाया गया है।प्रतीक्षा पहले महिला अपर उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वह एक सक्रिय और अनुशासित अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।मुकेश कुमार को अब महिला अपर उपजिलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। यह फैसला जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पारदर्शी कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। डीएम शर्मा के आने के बाद जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हुई हैं।इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि अब लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नई प्रशासनिक टीम की प्राथमिकता जनता को बेहतर सेवाएं और समय पर न्याय दिलाना है।डीएम के सख्त रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आगे भी जिले में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। जनता को उम्मीद है कि यह कार्यशैली जिले की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत