महाराजगंज: नवागत जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से की वार्ता


 महाराजगंज: नवागत  जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से की वार्ता


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज:23 मई 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज मीडिया कर्मियों के साथ भेंट वार्ता की गई l नवागत जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि महाराजगंज की छवि एक शांतिपूर्ण और विकास प्रिय जनपद की है एक जिलाधिकारी के रूप में मेरी प्राथमिकताओं में लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण है साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा कृषि महिला व बच्चे प्राथमिकता में है साथ ही अवसंचारात्मक विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर भी जोर रहेगा l जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से भी उनके सुझाव आमंत्रित किए l मीडिया बंधुओ द्वारा भी अपने सुझाव दिए गए l बैठक में पर्यटन ,कृषि, अव संरचना  विकास नगरीय क्षेत्र में जल निकासी वृक्षारोपण सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मीडिया बंधुओ द्वारा दिए गए l जिलाधिकारी ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया के सुझावों को भी आगामी समय शामिल करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा l उन्होंने कहा कि आशा है कि मीडिया और प्रशासन मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत