नेपाल से आने वाले हर नागरिक की कराएं थर्मल स्क्रीनिंग : सीएमओ
नेपाल से आने वाले हर नागरिक की कराएं थर्मल स्क्रीनिंग : सीएमओ
रिपोर्ट :संजय कुमार
खांसी, बुखार के मरीजों को उपलब्ध कराएं आवश्यक दवाएं
संभावित कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते सोनोली बार्डर पर कराई जाएगी जांच
महराजगंज :26 मई 2025
संभावित कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सोनौली बार्डर पर नेपाल से आने वाले हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में यदि कोई खांसी और बुखार से पीड़ित मिलेगा तो उस आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच के लिए रोस्टरवार एक लैब टेक्नीशियन और एक वार्ड ब्वाय की तैनाती कर दी गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। व्यवस्था के अनुसार नेपाल से आने वाले हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में जो कोई खांसी बुखार से पीड़ित मिलेगा उसे आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि वह केन्द्रीय औषधि भंडार से आवश्यक दवाएं और सामग्री प्राप्त करा दें। स्क्रीनिंग करने वाली टीम के पास पैरासीटामोल, एजीथरोमाइसीन, जिंक, डेक्सोना, मास्क, थर्मल स्टेनर, व सेनेटाइजर उपलब्ध कराएं।सीएमओ ने बताया कि नेपाल से आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक तरूण तिवारी (एलटी) व सुधीर कुमार सिंह (सहायक) को तथा दोपहर दो बजे से रात्रि आठ बजे तक सुधीर गुप्ता (एलटी) व वार्ड ब्वाय राम जतन को तैनात किया गया है।

Comments
Post a Comment