महाराजगंज: जनपद में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, ग्रामीणों को मिलेगा आयोजनों के लिए नया केंद्र
महाराजगंज: जनपद में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, ग्रामीणों को मिलेगा आयोजनों के लिए नया केंद्र
रिपोर्ट: संजय कुमार
महाराजगंज:27 मई 2025: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अब मांगलिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंचायत उत्सव भवनो का निर्माण किया जाएगा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवनो का निर्माण किया जाएगा प्रत्येक भवन के निर्माण पर एक करोड़ 41 लाख रुपए की लागत आएगी यह राशि परफॉर्मेंस ग्रांट के अंतर्गत स्वीकृत की गई है एक भवन का निर्माण क्षेत्र 522 वर्ग मीटर तथा कुल क्षेत्रफल 3000 वर्ग मीटर होगा भवन में 100 लोगों की क्षमता वाला उत्सव मंडप होगा जिसमें कुल तीन कक्ष बनाए जाएंगे इनमें से एक कक्ष दिव्यांगजन अनुकूल होगा जिससे सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पहले उन ग्राम पंचायतो की सूची तैयार की जाए जहां पहले से बारात घर बनाए जा चुके हैं साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की उन ग्राम पंचायतो की सूची जिला पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराए जहां ऑन सोर्स रिवेन्यू(osr) अधिक है ताकि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जा सके इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य डीपीआरओ श्रेया मिश्रा तथा समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे यह पहल ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी जहां वे सामाजिक आयोजनों को ससम्मान व सुव्यवस्थित रूप से मना सकेंगे l

Comments
Post a Comment