प्रशासनिक फेरबदल में फरेंदा SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का लखीमपुर खीरी तबादला, मुकेश कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर भेजे गए
प्रशासनिक फेरबदल में फरेंदा SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का लखीमपुर खीरी तबादला, मुकेश कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर भेजे गए
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए प्रदेश भर में तैनात 127 उप जिलाधिकारियों(SDM) का स्थानांतरण कर दिया इस तबादला सूची में महाराजगंज जिले के फरेंदा की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल है उन्हें अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है वहीं जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है फेर बदल को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक चुस्ती और सुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है l

Comments
Post a Comment