महाराजगंज: सीएमओ के निरीक्षण में चौक व मिठौरा अस्पताल में मिली खामियां



 महाराजगंज: सीएमओ के निरीक्षण में चौक व मिठौरा अस्पताल में मिली खामियां 


रिपोर्ट: संजय कुमार


चौक व मिठौरा में गैरहाजिर एक चिकित्सक सहित सात स्वास्थ्य  कर्मी का वेतन बाधित 


म॔त्रा एप पर प्रसव विवरण न अपलोड करने पर दो स्टाॅफ नर्सों से स्पष्टीकरण ,दो का स्पष्टीकरण के साथ एक-एक दिन का वेतन बाधित 


महराजगंज :29 जून 2025 :

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौक व सीएचसी मिठौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खामियां सामने आई, चौक में जहा चिकित्सक सहित छह स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले वहीं मिठौरा का एक वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिला। गैरहाजिर मिले स्वास्थ्य कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित किया गया। प्रसव का विवरण मंत्रा एप पर अपलोड करने के आरोप में दो स्टाॅफ नर्सों से स्पष्टीकरण तथा दो से स्पष्टीकरण के साथ एक-एक दिन का वेतन बाधित किया गया है। सीएमओ डाॅ शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौक का निरीक्षण किया गया तो लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार, स्वीपर अवधराज व अंगीरा तथा आयुष्मान मित्र राजन वर्मा गैरहाजिर मिले, जबकि डाॅ प्रमोद कुमार 28 जून को गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर सभी का एक दिन का वेतन बाधित किया गया। अस्पताल में दो मरीज भर्ती थे। एक प्रसव का एकअन्य,निरीक्षण के दौरान वार्ड व प्रसव कक्ष काफी गंदगी देखने को मिली। जिस पर नाराजगी जाहिर की। स्टाॅफ नर्स द्वारा सात प्रसव का विवरण मंत्रा एप पर अपलोड नही किया गया था । जिस पर दोनो स्टाॅफ नर्सों किरन और चंदकला से स्पष्टीकरण तलब किया गया। सीएचसी पर ओआरएस कार्नर नहीं बना था जबकि ओआरएस और जिंक टबलेट उपलब्ध पाया गया। चौक पीएचसी पर गैरहाजिर मिली स्टाॅफ नर्स ममता का एक दिन का वेतन बाधित किया गया।  निरीक्षण के समय तक 28 मरीज देखे जा चुके थे ।मिठौरा सीएचसी के निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वाय राजेश गुप्ता गैरहाजिर मिले। जिनका दो दिन का वेतन बाधित किया गया। यहाँ भी स्टाॅफ नर्सों द्वारा मंत्रा एप पर प्रसव का विवरण अपलोड नहीं किया गया था। इस लापरवाही पर स्टाॅफ नर्स सीमा व सबिता से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक-एक  दिन का वेतन बाधित किया।  एनबीएसयू में कोई बच्चा भर्ती न होने पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की ।

Comments