महाराजगंज में दो थानेदार, दो चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा का हुआ तबादला
महाराजगंज में दो थानेदार, दो चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा का हुआ तबादला
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: गोरखपुर मंडल स्तर पर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है इस क्रम में महाराजगंज जिले से दो थानेदार दो चौकी प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है यह स्थानांतरण गोरखपुर कुशीनगर और देवरिया जनपदों के लिए किया गया है l मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत पाठक का तबादला गोरखपुर किया गया है जबकि चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक रामचरण सरोज को कुशीनगर भेजा गया है इसके अलावा खनुवा चौकी के प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी और कलेक्ट्रेट चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह को भी गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है l
सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसके अतिरिक्त जिन अन्य पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है उनमें रत्नेश सिंह, मनीषा सिंह, सुधीर श्रीवास्तव और दुर्गेश वैश्य को गोरखपुर अनिल राय गंगाराम यादव ,राम शब्द और सुनील वर्मा को कुशीनगर तथा मोहम्मद इस्माइल खान को देवरिया भेजा गया है l

Comments
Post a Comment