महाराजगंज /मिठौरा.. मनरेगा में पानी से भरी पोखरी का दिखाया गया खुदाई कार्य


 महाराजगंज /मिठौरा.. मनरेगा में पानी से भरी पोखरी का दिखाया गया खुदाई कार्य 


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज :जनपद के अंतर्गत विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतो में पोखरी खुदाई कार्य कराया जा रहा जमीनी पड़ताल में ग्राम सभा  परसा चक गोबरही दो पोखरी खुदाई कार्य और एक चकबंद पर मिट्टी कार्य, मधुबनी में छोटी नहर से लेकर सुरेश पांडे के खेत तक चकबंद पर मिट्टी कार्य गांव में मनरेगा योजना में बड़ी धांधली सामने आई है ग्रामीणों के मुताबिक पोखरी पूरी तरह पानी से भरी है ऐसे में वहां किसी तरह का काम संभव नहीं है इसके बावजूद मजदूरों को खड़ा करके फोटो खिंचवाई गई इसी आधार पर उपस्थिति दर्ज की जा रही है ग्राम सभा मधुबनी में छोटी नहर से लेकर सुरेश पांडे के खेत तक चकबंदी पर मिट्टी कार्य मनरेगा योजना से चलाया जा रहा जबकि इसकी हकीकत जमीनी पड़ताल की गई तो सामने आया कि चकबंद पर मिट्टी कार्य हुआ ही नहीं सिर्फ घास छीलाई कर चकबंद को साफ सुथरा कर दिया गया और इसी पर लगातार रोजाना श्रमिकों को खड़ा करके फोटो खींचकर हाजिरी लगाई जा रही मजदूरों के हाथों में न तो कुदाल है और न ही कोई काम का सामान मिठौरा ब्लॉक भ्रष्टाचार में सबसे आगे है कहीं पोखरी में पानी तो कहीं सड़क पर मिट्टी ही नहीं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पोखरी में पानी भरा हुआ और मनरेगा के तहत दिखा दिया गया की हो रहा है कार्य को कागज में खानापूर्ति कर दिया गया लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रहा ऐसे में रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार करने में संलिप्त हैं सरकारी धन का दुरुपयोग करने में लगे सरकार के ही सरकारी कर्मचारी इनको ना तो किसी उच्चधिकारियों का डर है ना तो किसी जनप्रतिनिधियों का खौफ भ्रष्टाचार आए दिन मिठौरा ब्लाक में बढ़ता जा रहा वहीं खंड विकास अधिकारी मिठौरा ने बताया कि अभी तक जिन पोखरियों की हाजिरी लगाई जा रही थी उन सभी पोखरियों की मास्टर रोल शून्य कर दिया जाएगा और अन्य चकबंद की जांच कर कार्यवाही की जाएगी l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत