महाराजगंज: सदर ब्लाक सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक



 महाराजगंज: सदर ब्लाक सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज:21 जून 2025: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन(पीपीए) जिला ईकाई की बैठक जिलाध्यक्ष गणेश अग्रहरि की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खण्ड सभागार में सम्पन्न की गई। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि पीपीए प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ टी एन गुप्त भी उपस्थित रहे,बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ गुप्त ने कहा कि गत दिनों संगठन के नवागत पत्रकार साथी दीपक कुमार रौनियार के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जिला ईकाई के साथियों ने जो एकजुटता दिखाई और पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी से वार्ता कर न्याय दिलाने हेतु सम्मिलित प्रयास किया उसके लिए जिला संगठन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य पत्रकार साथियों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने में पीछे नहीं रहेगा। क्यों कि संगठन का बुनियादी सिद्धांत ही पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है। 

डॉ गुप्त ने कहा कि हमें संगठन के ढांचागत विस्तार के लिए जनपदीय ईकाई और तहसील इकाइयों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। बैठक को जिला अध्यक्ष गणेश अग्रहरि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जन समस्याओं को उजागर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। किंतु पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें स्वयं संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में संगठित प्रयास का होना नितांत आवश्यक है। और हम यह सफलता संगठित प्रयास से ही सफलीभूत कर सकते हैं। आज जरूरत है एक ऐसे संगठन की जो बेबाकी और दृढ़ निश्चय के साथ संगठित प्रयास को अंज़ाम दे। जो हमें पीपीए में दृष्टिगोचर होता नजर आ रहा है। उन्होंने हर कीमत पर पत्रकार साथियों के हित की लड़ाई के लिए पीपीए के विगत दिनों के संघर्षों को दुहराते हुए संगठन को एक वरदान बताया। बैठक में मंडल सचिव साथी मेराजुद्दीन ख़ान ने नवागत तमाम पत्रकार साथियों के पीपीए संगठन से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में निचलौल, सदर और नौतनवा तहसीलों के कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र किये जाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से सदर तहसील अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव, निचलौल तहसील अध्यक्ष / सर्च न्यूज़ प्रधान संपादक संजय कुमार,फरेंदा तहसील अध्यक्ष बाबूलाल गुप्त, नौतनवा तहसील अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार के अलावा महेश चौरसिया, दीपक कुमार रौनियार, प्रमोद कुमार सिंह, विष्णु गुप्ता, दीपक वर्मा, सज्जाद अली और शिवरतन सहानी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Comments