कानपुर देहात: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई महिला सिपाही, आरक्षक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप
कानपुर देहात: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई महिला सिपाही, आरक्षक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप
रिपोर्ट :संजय कुमार
यूपी कानपुर देहात में सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है डायल 112 में तैनात सिपाही पर महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है अकबरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया है मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है l
डायल 112 में कार्यरत भदोही जनपद की एक महिला सिपाही अकबरपुर में रहती है उसके साथ में 2018 बैच का सिपाही विकास यादव भी डायल 112 में कार्यरत हैl महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी डे शिफ्ट में ड्यूटी है जबकि विकास यादव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है आरोप है कि ड्यूटी चेंज करते समय सिपाही विकास यादव उसके साथ अक्सर और अश्लील कमेंट करता था और बुरी नीयत से टच करता था गत दिवस विकास यादव ने उसके अकबरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर दुष्कर्म किया इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी पुलिस को दी गई तहरीर में खुद को 7 माह की गर्भवती बताने के साथ ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है l

Comments
Post a Comment