जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा,योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा,योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर में अपेक्षित प्रगति न होने पर पीओ नेडा को स्पष्टीकरण जारी करते हुए पीएम सूर्यघर स्थापना को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को प्रधानों के साथ बैठक कर पीएम सूर्यघर स्थापना हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया इसके अलावा जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भी अपनी प्रगति सुधारने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। सभी लोग ध्यान दें कि योजनाएं धरातल पर लोगों तक पहुंचें। उन्होंने मा. प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्देशों के अनुपालन में कोई शिथिलता न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment