महाराजगंज: नेपाल भंसार प्रमुख को सौंपा पत्र, भारतीय पर्यटकों का शोषण तत्काल बंद करें नेपाल सरकार

 

महाराजगंज: नेपाल भंसार प्रमुख को सौंपा पत्र, भारतीय पर्यटकों का शोषण तत्काल बंद करें नेपाल सरकार


रिपोर्ट :संजय कुमार


-- घंटो गाड़ियों के भंसार के लिए लाइन में खड़े रहते हैं भारतीय पर्यटक यातायात के नाम पर होती है वसूली


  महाराजगंज: भारत नेपाल की सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले पर्यटकों को बेलहिया भंसार कार्यालय पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों के भंसार के लिए घंटो लाइन में खड़े रहना पड़ता है। साथ ही यातायात के नाम पर अतिरिक्त वसूली नेपाल सरकार द्वारा कराया जा रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व नपा उपाध्यक्ष गुड्डू खान बेलहिया भंसार प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी में से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा और समस्याओं का तत्काल समाधान की मांग किया है।पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने भंसार प्रमुख को दिए पत्र के जरिए मांग किया है कि पर्यटकों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए चार से पांच विंडो का संचालन किया जाए। यातायात के नाम पर हो रही वसूली तत्काल बंद की जाए और जगह-जगह चेकिंग के नाम पर पर्यटकों को परेशान किया जाना तत्काल रोका जाए। प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों से नेपाल जाने वाले सैलानियों को सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल में प्रवेश के दौरान वेलहिया भंसार कार्यालय पर कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भारतीय पर्यटक भंसार कार्यालय पर घंटो लाइन में खड़े होकर गाड़ियों का भंसार कराते हैं। भंसार कार्यालय पर सक्रिय दलाल इसका पूरा फायदा उठाते हैं और उन्हें 5 से 10 हजार नेपाली करेंसी की मांग कर तत्काल भंसार करा देने का दावा कर अपना शिकार बनाते हैं। गुड्डू खान ने बताया कि भंडार प्रमुख राम प्रसाद रागनी ने मामले के गंभीरता को देखते हुए 15 जुलाई से 500 नेपाली करेंसी लगने वाला यातायात शुल्क पर रोक लगाने की बात कही है और साथ ही अतिरिक्त विंडो शुरू किए जाएंगे जिससे भारतीय पर्यटकों की सुविधा न हो और जगह-जगह चेकिंग भी बंद कराई जाएगी उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटकों की सुविधाओं को पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत