महाराजगंज: त्रिमुहानी घाट पर मांक ड्रिल में डूबते पांच लोगों को SDRF/NDRF ने बचाया, सतर्क रहने का दिया संदेश

 

महाराजगंज: त्रिमुहानी घाट पर मांक ड्रिल में डूबते पांच लोगों को SDRF/NDRF ने बचाया, सतर्क रहने का दिया संदेश



रिपोर्ट :संजय कुमार


बाढ़ जैसी आपदा से निपटने को लेकर किया गया बड़ा अभ्यास


महाराजगंज: गुरुवार को तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी त्रिमुहानी घाट में बाढ़ मांक ड्रिल का आयोजन किया गया इस दौरान बाढ़ जैसी आपदा के हालातो से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का सफल अभ्यास किया गया मांक ड्रिल की सबसे महत्वपूर्ण स्थिति उस वक्त बने जब नदी में अचानक पांच लोग डूबते दिखे सूचना मिलते ही इंसिडेंट कमांड पोस्ट ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF/NDRF टीम को मौके पर रवाना किया l पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ टीम ने पांचो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम को सौपा उपचार के बाद सभी को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया इसके अलावा ड्रिल में यह भी अभ्यास किया गया कि बाढ़ के दौरान लापता या घायल लोगों की खोजबीन कैसे किया जाए SDRF/NDRF टीम ने खोजबीन कर एक लापता व्यक्ति को भी सुरक्षित बचाया तीसरी स्थिति में बाढ़ या तटबंध टूटने की अफवाहों से लोगों को जागरूक किया गया इंसिडेंट कमांडर ने सभी कों चेताया की किसी भी फेक न्यूज़ पर बिना पुष्टि के भरोसा ना करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है इस मांक एक्सरसाइज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार तहसीलदार पंकज कुमार शाही आपदा विशेष चंदन द्विवेदी पुलिस स्वास्थ्य सिंचाई शिक्षा व राजस्व विभाग की टीमों ने सक्रिय भागीदारी की यह मांक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारीयों को परखने और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास साबित हुआ l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट