बरसात के दौरान गिरा विद्युत पोल,सप्लाई बाधित,उपभोक्ता परेशान


 बरसात के दौरान गिरा विद्युत पोल,सप्लाई बाधित,उपभोक्ता परेशान 


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज :23Jun 2025:

चौक विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बागापार फीडर की विद्युत सप्लाई सोमवार की सुबह अचानक आयी तेज हवा बरसात के चलते बागापार चिउरहा मुख्य मार्ग पर लगा विद्युत पोल अचानक खेत मे गिर गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जिसे लेकर लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अचानक आयी तेज हवा बरसात के चलते बागापार चिउरहा मुख्य मार्ग पर जनकपुर गांव के समीप कई विद्युत पोल  टूट कर जमीन में गिर गया।जिससे कई टोलो की बिजली सप्लाई बाधित है। संयोग ही कहा जाय कि उस समय कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई।दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। जानकारी होने पर विद्युत कर्मियों द्वारा उधर के सप्लाई को काट दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग द्वारा कोई ठोस उपाय नही किया गया है। इस सम्बन्ध में चौक विद्युत उपकेंद्र के जेई ज्ञानप्रकाश सिंह से सर्च न्यूज़ कि टीम ने पूछ ताछ किया तो उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य चालू है शीघ्र बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत