महाराजगंज: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई कार्यकारिणी का हुआ गठन


 महाराजगंज: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई कार्यकारिणी का हुआ गठन


रिपोर्ट: संजय कुमार


निचलौल। जनपद महराजगंज। जिले के चार तहसीलों के क्रम में पूर्वाचल पत्रकार एसोसिएशन की ईकाई के गठन हेतु आज तहसील ईकाई निचलौल का गठन स्थानीय दुर्गा मैरेज हॉल में एक बैठक आहूत कर जिला अध्यक्ष गणेश अग्रहरि की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई,बैठक में अपने उद्बोधन में श्री अग्रहरि ने कहा कि सामूहिकता से ही सफलता और न्याय अर्जित की जा सकती है। वर्तमान में पत्रकार बंधुओं को समय समय पर प्रताड़ना और जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है किन्तु उनके निराकरण के लिए पत्रकार स्वंय असहाय महसूस कर रहा है। ऐसे में हमें संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। आज पीपीए ने हमारे इस सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी उपस्थित पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि निचलौल की धरती पर अब किसी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें पीपीए के संगठित प्रयास को प्रत्येक साथी को बल प्रदान करने में तत्परता दिखाने की आवश्यकता है। नवनियुक्त संरक्षक समीर सिद्दीकी ने संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मात्र जुड़ने से ही सफलता संभव नहीं होगी। उसके लिए समयदान की जरूरत होगी।इसी क्रम में तहसील ईकाई महराजगंज सदर अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में यह सर्वविदित हो चुका है कि पत्रकारों का हित पीपीए संगठन से ही संभव है। नवनियुक्त तहसील संरक्षक समीर सिद्दीकी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन तो बहुत बनाये गये किन्तु सही मार्गदर्शन के बिना टूट के कगार पर खड़े हैं।नवगठित कार्यकारिणी में तहसील अध्यक्ष -संजय कुमार, तहसील उपाध्यक्ष -सज्जाद अली, सचिव -गोवर्धन गुप्ता, संगठन मंत्री -समीर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष -दीपक वर्मा, मीडिया प्रभारी -प्रभाकर मिश्र और संरक्षक-कैलाश मिश्र के नाम उल्लेखनीय हैं।


बैठक में नागेश्वर चौधरी, अध्यक्ष तहसील ईकाई फरेंदा बाबूलाल गुप्ता, दिनेश कुमार , राकेश चौधरी, घनश्याम कुशवाहा, गिरजा प्रजापति, राकेश, आलोक चौधरी, धनंजय पटेल, मनोज कुमार पटेल, रामानुज मिश्र संदीप पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत