एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह के कंधे में फ्रैक्चर, जाने अब कैसे हैं हालत
एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह के कंधे में फ्रैक्चर, जाने अब कैसे हैं हालत
रिपोर्ट :संजय कुमार
गोरखपुर: लखनऊ की ओर जाते समय सोमवार शाम करीब 7:00 बजे भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का एक्सीडेंट हो गया हादसा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुआ l
सर्च न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में विधायक सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं घायलों में छह पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर शामिल है l
कैसे हुआ हादसा?
हादसा सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छटियारी गांव के पास हुआ विधायक की Kia कार और उनके काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई स्कॉर्पियो गाड़ी लगातार छह बार पलटी खाई और सड़क किनारे जा गिरी l
एयरबैग ने बचाई जान:
विधायक की kia कार में एयरबैग खुलने की वजह से उनकी जान बच गई उन्हें बाए कंधे में फैक्चर हुआ है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है बाकी घायलों का इलाज गोरखपुर के अस्पताल में चल रही है l
स्थानीय लोग पहुंचे मदद के लिए:
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला और निजी वाहन की मदद से अस्पताल भिजवाया सिकरीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया l
चश्मदिद हेड कांस्टेबल का बयान:
घटना की जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि हम स्कॉर्पियो में थे और आगे चल रहे थे अचानक एक डंपर सामने से मुड़ने लगा ड्राइवर ने बचाने की कोशिश में गाड़ी दूसरी ओर मोड़ दि लेकिन गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई उन्होंने बताया कि गाड़ी करीब 5 से 6 बार पलटी और फिर जाकर रुकी l
तीन दिन पहले हुआ था उद्घाटन:
गौरतलब है कि जिस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ उसका उद्घाटन 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था यह एक्सप्रेसवे 91 किलोमीटर लंबा है और इससे गोरखपुर से लखनऊ की दूरी में काफी कमी आई है l

Comments
Post a Comment