महाराजगंज: स्वास्थ्य विभाग के दस इंडिकेटर्स पर संतृप्त होंगे जिले के 40 गांव, हर माह होगी समीक्षा


 महाराजगंज: स्वास्थ्य विभाग के दस इंडिकेटर्स पर संतृप्त होंगे जिले के 40 गांव, हर माह होगी समीक्षा 


रिपोर्ट :संजय कुमार


प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत चयनित हैं गांव 


महराजगंज: 26 जून 2025:

जिले के चालीस गांव स्वास्थ्य विभाग के दस इंडिकेटर्स पर संतृप्त किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। सभी गांव प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत चयनित किए गए है। हर महीने इन गांवों में सभी इंडिकेटर्स पर समीक्षा भी होगी।उक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग निर्धारित सभी इंडिकेटर्स पर काम करना शुरू कर दिया है। सभी इंडिकेटर्स पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।दस इंडिकेटर्स में गांव के पात्र गृहस्थी परिवार को मिलने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाना, गांव में एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराना,गांव में गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं का चिन्हीकरण एवं उपचार, एक साल के दौरान गांव में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना, एक वर्ष से कम आयु के बच्चों के सम्पूर्ण प्रतिरक्षण ,0-5 वर्ष के कम वजन वाले बच्चों की जांच एवं उपचार, एक साल के दौरान गर्भवती महिलाओं के मृत्यु की आडिट, एक साल के दौरान एक वर्ष से उम्र उम्र के बच्चों के मृत्यु की आडिट, संचारी रोग से बचाव एवं उपचार सेवाएं शामिल हैं।

---प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना के तहत चयनित गांव:

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत 40 गांव चयनित हैं। इन गांवों में सदर ब्लाॅक के तरकुलवा, सवरेजी तथा फुलवरिया, परतावल ब्लॉक के मोहनापुर, पचदेऊरी तथा कुसुम्हा, पनियरा ब्लॉक के मुजुरी, रजौड़ा खुर्द ,औसानी तथा रामनगर, निचलौल ब्लॉक के भेड़िहारी, हरगाव, खम्हौरा, बजही , शिकारपुर, भोथहा, लेदी, चरभरिया, और चंदा गांव के नाम हैं।इसी प्रकार मिठौरा ब्लाॅक के दमकी, सिसवनिया, नंदना, बसंतपुर राजा तथा मठिया, सिसवा ब्लॉक के लक्ष्मीपुर कोट, रजवल मदरहा, बल्लोखास , विन्दवलिया तथा पड़री खुर्द, फरेन्दा ब्लॉक के पिपरा खल्ली, डंडवार खुर्द, सिंहपुर अयोध्या, तथा सेमरा महराज, घुघली ब्लॉक के गोड़धोवा, विश्वनाथपुर,   तथा सिरसिया,नौतनवा ब्लॉक के फरेन्दा ,लक्ष्मीपुर ब्लाक के रामनगर ,बृजमनगंज ब्लॉक के सोनाबंदी, तथा धानी ब्लाॅक के डोडघाट गांव के नाम हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत