जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील फरेन्दा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*


 *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा  तहसील फरेन्दा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*

             

 रिपोर्ट :संजय कुमार


आज दिनांक 21.06.2025 को जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्तरुप से तहसील फरेन्दा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया । समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत