एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें एएनएम और सीएचओ-एसीएमओ
एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें एएनएम और सीएचओ-एसीएमओ
रिपोर्ट :संजय कुमार
एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ व वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण
महराजगंज :25 जून 2025:
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ. वीर विक्रम सिंह ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ और रामपुर बुजुर्ग स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र ( टीकाकरण सत्र स्थल) पर छाया वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार ने एएनएम और सीएचओ से कहा कि दोनों लोग एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ पूरी तरह से बदहाल दिखा। कमरे में गंदगी देखने को मिली। स्टाक रिपोर्ट सही ढंग से नहीं भरा गया था। आधी अधूरी जानकारी दी गयी थी। दवाओं का रख रखाव ठीक नहीं था। एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार ने सीएचओ को स्टाॅफ बुक सही तरीके से भरने व दवाओं का रखरखाव सही ढंग से करने का सख्त निर्देश दिया। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि एनसीडी स्क्रीनिंग व टेलीकंसलटेंशन पर विशेष फोकस होना चाहिए। उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों का फाॅलोअप होते रहना चाहिए। मरीजों का ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर जरूर फीड होना चाहिए।दोनों अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर बुजुर्ग पर आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य , स्वच्छता और पोषण दिवस पर आयोजित सत्र का भी निरीक्षण किया। सेंटर पर एएनएम मंजू यादव टीकाकरण करते हुए मिली। आशा कार्यकर्ता कुसमावती व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री मौजूद रहीं।
एएनएम सेंटर के निरीक्षण के समय तक आठ बच्चों और तीन गर्भवती का टीकाकरण हो चुका था। ड्यू लिस्ट के मुताबिक 19 बच्चों और 6 गर्भवती का टीकाकरण का डेट था। अधिकारियों ने एएनएम मंजू यादव से कहा कि सेंटर पर आने वाले शत प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण करें। टीके के फायदे तथा चार संदेश भी बताएं। उन्हें बताएं कि टीकाकरण बच्चों को बारह गंभीर बीमारियों से बचाता है।
------
टीकाकरण के चार प्रमुख संदेश:
-कौन सी वैक्सीन दी गयी है और किस रोग से बचाव करती है।
-कौन से टीके का प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है और उसका कैसे निदान करें ।
-अगले टीकाकरण के लिए कहा आना है ।
-टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखें और इसे अगले टीकाकरण के समय साथ लाएं।

Comments
Post a Comment