बड़ी खबर: महाराजगंज में 118 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप


 बड़ी खबर: महाराजगंज में 118 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज :30 जून 2025:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने लापरवाही और उपस्थिति के आधार पर जिले के 118 सीएचओ का मई माह का मानदेय बाधित किया गया है। 

सीएमओ ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यों, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति तथा उपस्थिति की माॅनिटरिंग की गयी। जिसमें सभी बारह ब्लाकों के 118 सीएचओ द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती गई,  लक्ष्य के सापेक्ष प्रदर्शन खराब पाया गया। इतना ही नहीं कुछ की तो उपस्थिति भी ठीक भी नहीं रहीं।इस तरह से कुल 118 सीएचओ का मई माह का मानदेय बाधित कर दिया गया है । सीएमओ ने सभी सीएचओ को निर्देशित किया है कि वह अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने दायित्वों का सही-सही ढंग से निर्वहन करें।सभी सीएचओ एनसीडी स्क्रीनिंग, ओपीडी, ई-संजीवनी के साथ साथ ई-कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करते रहें। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों का नियमित फाॅलोअफ करते रहें। जिस किसी का आभी आईडी बनावें उसे आईडी नंबर जरूर उपलब्ध कराते रहें।




Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत