एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ.वीवी सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ.अखिलेश ने किया औचक निरीक्षण
एसीएमओ डाॅ.राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ.वीवी सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ.अखिलेश ने किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट: संजय कुमार
महराजगंज :28 जून 2025:
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ,डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह तथा डिप्टी सीएमओ डाॅ अखिलेश यादव ने शनिवार को चार ब्लाकों के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा एक छाया वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनसीडी स्क्रीनिंग तथा ई-संजीवनी पर फोकस बढ़ाएं । स्क्रीनिंग का ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर जरूर अपलोड करें।
तीनों अधिकारी जब मिठौरा ब्लाॅक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भागाटार पहुंचे तो केन्द्र पर ताला लगा मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि सीएचओ ने सीएल एप्लाई किया है। जब अधिकारियों ने घुघली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरवा खुर्द पहुंचे। सीएचओ सुखसागर ने बताया कि उनके द्वारा जून माह में ओपीडी 249, ई-संजीवनी 118 की गयी। 76 यहां एएनएम नाजिमा खातून भी उपस्थित मिली।घुघली ब्लॉक के ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुरैना के निरीक्षण के दौरान सीएचओ श्रीमती प्रवेश ने बताया कि जून माह में उनके द्वारा 335 ओपीडी, 126 टेलीकंसलटेंशन तथा 235 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गयी है। सदर ब्लाॅक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर दरौली के निरीक्षण के दौरान सीएचओ विनीता पाठक ने बताया कि उनके द्वारा जून माह में 316 ओपीडी, 111 ई-संजीवनी तथा 89 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गयी है।
छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र मुजहना पर आयोजित टीकाकरण सत्र के निरीक्षण के समय एएनएम वंदना भारती द्वारा नौ बच्चों तथा तीन गर्भवती का टीकाकरण हो चुका था । जबकि सोलह बच्चों व सात गर्भवती के टीकाकरण का डेट था। मौके पर आशा कार्यकर्ता रेनू प्रजापति मौजूद रहीं जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता गैरहाजिर रहीं। अधिकारियों ने शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए निर्देशित किया ।बल्लो खास केन्द्र पर गंदगी और दवाएं तितर बितर दिखी
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बल्लोखास पर निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर गंदगी और दवाएं तितर-बितर देखने को मिली। एक बजे तक सीएचओ गरिमा द्वारा ओपीडी नहीं किया जा सका था। एसीएमओ ने साफ सफाई पर ध्यान देने, दवाएं व्यवस्थित ढंग से रखने ओपीडी, ई-संजीवनी और एनसीडी स्क्रीनिंग करते रहने की हिदायत दी। सीएचओ गरिमा ने बताया कि जून माह में उनके द्वारा ओपीडी 372, ई-संजीवनी 76 की गयी।

Comments
Post a Comment