मोहर्रम को लेकर महराजगंज में शांति समिति की बैठक:* *डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, जुलूस मार्गों की होगी वीडियोग्राफी*


 मोहर्रम को लेकर महराजगंज में शांति समिति की बैठक:* *डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, जुलूस मार्गों की होगी वीडियोग्राफी*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज:* मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने की।

जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। अफवाहों से बचने का संदेश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई पारंपरिक मानकों के अनुरूप होनी चाहिए साथ ही ताजिया उन्हीं परंपरागत स्थलों पर रखे जाएंगे, जहां पूर्व के वर्षों में रखे जाते रहे हैं। उप जिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को ताजिया जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जुलूस मार्गों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संपर्क करने को कहा। प्रबुद्ध जनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु पुलिस बल मुस्तैद है। अफवाहों पर ध्यान ना दें।बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीगण व सभी थाना प्रभारी सहित विभिन्न अधिकारीगण व गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत