संचारी रोगों को मिलकर काबू में करेंगे ग्यारह विभाग



 संचारी रोगों को मिलकर काबू में करेंगे ग्यारह विभाग  


Report: Sanjay kumar        


पूरे जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तो 21 दिन चलेगा दस्तक अभियान 


महराजगंज :27 जून  2025:

संचारी रोगों को काबू में करने के लिए 11 विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके तहत पूरे जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तो 21 दिन (11 से 31 जुलाई तक) दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक अभियान के दौरान संचारी रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनका ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।उक्त जानकारी देते अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान के दौरान अन्तर्विभागीय समन्वय बनकर संबंधित विभाग अपनी अपनी गतिविधियां आयोजित करेंगे ।समुदाय को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करेंगे ताकि जापानी इंसेफेलाइटिस ( जेई) एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया, कालाजार, कुष्ठ रोग तथा क्षय रोग को काबू में किया जा सके।

----

दस्तक अभियान के दौरान फ्रंट  लाइन वर्कर्स की जिम्मेदारी :


- बुखार के रोगियों की सूची बनाना।

- आईएलआई के रोगियों की सूची बनाना।

- क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची बनाना।

- कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची बनाना।

- कुपोषित बच्चों की सूची बनाना।

- दस्त रोग के लक्षण वाले बच्चों की सूची बनाना।

यह विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान ,डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान विभाग। इसमें स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में काम करेगा। 

अभियान के दौरान आयोजित होंगी यह गतिविधियाँ डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग नगरीय क्षेत्र में तथा पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराना और नालियों की साफ-सफाई के अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल और वातावरणीय स्वच्छता के प्रयास करेगा।पशुपालन विभाग सुकरबाड़ों को आबादी से दूर करवाने का प्रबंधन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पुष्टाहार वितरित करने, जन जागरूकता व संवेदीकरण, दिमागी बुखार के दिव्यांग बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलवाने, शिक्षा विभाग जन जागरूकता अभियान चलाएगा व संवेदीकरण करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत