शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
रिपोर्ट :संजय कुमार
23 जून 17 जुलाई तक किया जाएगा शिविर का आयोजन
योजना और आयुष्मान कार्ड के लाभ के प्रचार प्रसार पर दिया जाएगा जोर
सत्तर वर्ष व उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के कार्ड के लिए विशेष प्रयास करने को कहा
महराजगंज :21जून 2025:
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से गांव गांव शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए 23 जून से अभियान चलेगा जो आगामी 17 जुलाई तक चलेगा ।योजना और कार्ड के लाभ के बारे में विशेष प्रचार-प्रसार की जरूरत है। ताकि हर पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बन सके और वह आवश्यकता पड़ने पर लाभ उठा सकें। सीएमओ ने कहा कि विकसित भारत के अमृत काल के अवसर पर 23 जून से 17 जुलाई तक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उन क्षेत्रों व गांवों में विशेष जोर हो जहां सबसे कम आयुष्मान कार्ड बने हैं। सत्तर वर्ष व उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का सिर्फ आधार कार्ड की मदद से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिन लाभार्थी परिवारों के पास यह कार्ड होता है उन परिवारों को एक साल में पांच लाख रुपये तक प्रति परिवार इलाज की सुविधा दी जाती है। इलाज के लिए भर्ती कराए जाने के बाद ही इसे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विशेष अभियान चलाकर समस्त वनटांगिया एवं मुसहर ग्राम पंचायत के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से संतृप्त किया गया है।70 वर्ष से अधिक उम्र वाले लाभार्थियों पर जोर
सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान सत्तर वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर होगा। जिले में 70 प्लस आयु वर्ग के 29990 कार्ड बने हैं। जिले में सभी लाभार्थी समूहों के करीब 8.03 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 82150 आयुष्मान कार्ड धारकों ने उपचार भी करा लिया है।

Comments
Post a Comment