चिऊंटहा /महाराजगंज: स्ट्रीट लाइट खराब, चौराहे पर हो रहा अंधेरा , जिम्मेदार मौन


चिऊंटहा /महाराजगंज: स्ट्रीट लाइट खराब, चौराहे पर हो रहा अंधेरा , जिम्मेदार मौन

रिपोर्ट :संजय कुमार


चिऊंटहा: महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा चिऊंटहा चौराहे पर कई महीनो से दर्जन भर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है l जिससे पूरा चौराहा अंधेरे में डूबा रहता है l अंधेरो के चलते रात में घने कोहरे के बीच अंधेरो से  दुकानदारों और राहगीरों को  परेशानियों का सामना करना पड़ता है l स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर चोर- चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं l चिऊंटहा चौराहे पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि रात में दुकान बंद करके जाने के बाद भय सत्ताता  है कि कहीं दुकान का ताला न टूट जाए l ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग जिम्मेदारों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई l लोगों का यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान को इस गंभीर समस्या की कोई परवाह नहीं है l शिकायतों के बावजूद ना तो खराब लाइटें बदली गई और न हीं अस्थाई व्यवस्था ही की गई l


Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत