थाना घुघली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता

*थाना घुघली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता 


रिपोर्ट :संजय कुमार



दिनांक 19 दिसंबर 2025*

 पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में *अपराध एवं अपराधियों* के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत् अभियान के क्रम में थाना घुघली पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए *नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के एक जघन्य अपराध* के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।*दिनांक 15.12.2025* को *थाना घुघली*  पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या *451/2025 धारा 137(2), 332(ए) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पोक्सो एक्ट* के अभियोग में नामित अभियुक्त *अजय शर्मा पुत्र लालबचन शर्मा, उम्र 23 वर्ष,* निवासी पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव पश्चिम टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज ने *नाबालिग बालक के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया* तथा जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचते हुए अपने घर ले जाकर घटना के संबंध में किसी को न बताने की धमकी दी थी।उक्त अभियुक्त की तलाश पुलिस टीम द्वारा निरंतर की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना घुघली पुलिस टीम ने आज दिनांक 19.12.2025 को प्रातः लगभग 10:20 बजे *जखिरा चौराहा* से अभियुक्त अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के पश्चात् आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तारी विवरण—* अभियुक्त का नाम एवं पता: अजय शर्मा पुत्र लालबचन शर्मा, निवासी पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव पश्चिम टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र 23 वर्ष।


*गिरफ्तारी का दिनांक एवं समय:* 19.12.2025, समय लगभग 10:20 बजे।


*गिरफ्तारी का स्थान:* जखिरा चौराहा, थाना घुघली।

संबंधित अभियोग: मु.अ.सं. 451/2025 धारा 137(2), 332(ए) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट।


*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*

कुँवर गौरव सिंह, थानाध्यक्ष थाना घुघली।

कांस्टेबल छट्टू प्रसाद, थाना घुघली।

कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार गौड़, थाना घुघली।



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत