क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना नौतनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।*


🍁 *क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना नौतनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।*



रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज *क्षेत्राधिकारी नौतनवा* द्वारा थाना नौतनवा का *अर्धवार्षिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, आगन्तुक रजिस्टर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष/सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क एवं बीट सूचना रजिस्टर आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थाना परिसर की स्वच्छता एवं सतर्कता बनाए रखने, आने वाले फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ को अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा व तत्परता बरतने हेतु प्रेरित किया गया।


 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट