महाराजगंज: श्री ठाकुर जी आरोग्यम हॉस्पिटल सील, ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से बावल
महाराजगंज: श्री ठाकुर जी आरोग्यम हॉस्पिटल सील, ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से बावल
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: नगर क्षेत्र के आजाद नगर स्थित श्री ठाकुर जी आरोग्यम हॉस्पिटल मे ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय प्रसूता की मौत के मामले ने तुल पकड़ लिया है प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल को सील कर दिया है घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास तनाव का माहौल बना रहा मृतका की पहचान किरण यादव उम्र 25 वर्ष पत्नी अमरेंद्र यादव निवासी नंदना शिवपुर थाना घुंघली के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार रविवार शाम महिला का ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद उसकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई l इलाज के दौरान कोई ठोस सुधार नहीं हुआ l और सोमवार शाम महिला की मौत हो गई l परिजनों ने इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है मौत की सूचना मिलते ही आकुरोषित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया जिससे करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा सूचना पर सदर एसडीएम जितेंद्र सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, सदर कोतवाल निर्भय सिंह और नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली और सिंदुरिया थाना की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही पुलिस ने समझा -बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया सदर कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे पर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है l एसीएमओ वीरेंद्र आर्या ने बताया कि जांच पूरी होने तक अस्पताल को सील कर दिया गया है साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है l स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है l


Comments
Post a Comment