एसआईआर गहन पुनरीक्षण एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय महराजगंज में हुई महत्वपूर्ण बैठक*
*एसआईआर गहन पुनरीक्षण एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय महराजगंज में हुई महत्वपूर्ण बैठक*
रिपोर्ट: संजय कुमार
महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महराजगंज में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2025–26) कार्यक्रम तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी के प्रस्तावित स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना रहा।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडेय ने की, जबकि मुख्य रूप से सदर विधायक श्री जय मंगल कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी संगठन के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री परदेसी रविदास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री श्री ओमप्रकाश पटेल, कार्यक्रम संयोजक श्री गौतम तिवारी, सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गीरजेश जायसवाल, मिठौरा ब्लॉक प्रमुख श्री रामहरख गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।एसआईआर 2025–26 के द्वितीय चरण की रूपरेखा पर चर्चा,बैठक में बताया गया कि आदिवासी गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2025–26) के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर द्वितीय चरण की बैठकें 28 से 30 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएलओ-1, बीएलओ-2 एवं संबंधित पदाधिकारी भाग लेंगे।
पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर पर एएसडी (Absent, Shifted, Duplicate, Dead) मतदाताओं की सूची जारी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनका गणना फॉर्म जमा नहीं हुआ है या जिनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दिए गए स्पष्ट निर्देश
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि—प्रत्येक बूथ पर एएसडी सूची का गहन मूल्यांकन किया जाएगा,बीएलओ-2 से एएसडी सूची की सत्यता की जानकारी ली जाएगी
जिन मतदाताओं का नाम सूची में है लेकिन वे वास्तव में बूथ पर मौजूद हैं, उनका फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाया जाएगा,मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाकर पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा,सभी नए मतदाता, विशेष रूप से 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं एवं महिला मतदाताओं का नामांकन कराया जाएगाऑनलाइन फॉर्म भरने पर विशेष जोर,बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि संभव हो तो मतदाताओं सेhttps://voters.eci.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाया जाए, जिससे मतदाता अपने आवेदन की स्थिति स्वयं ट्रैक कर सकें। इसके साथ ही फॉर्म जमा करते समय नई प्रणाली से प्राप्त पावती लेना अनिवार्य बताया गया।
बाहरी एवं फर्जी मतदाताओं पर सख्तीबैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 से 20 प्रतिशत बाहरी अथवा फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम कटवाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए फॉर्म-7 भरकर बीएलओ-2 के हस्ताक्षर सहित चुनाव आयोग में जमा कराया जाएगा और उसकी विधिवत पावती प्राप्त की जाएगी।प्रदेश स्तर पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश,सभी मंडल एवं विधानसभा स्तर की बैठकों के बाद तैयार की गई समेकित रिपोर्ट प्रदेश संगठन को व्हाट्सएप नंबर 9219938383 पर भेजना अनिवार्य किया गया।
जिला अध्यक्ष का संबोधन
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने का कार्य करें।वहीं सदर विधायक श्री जय मंगल कनौजिया ने कहा कि एसआईआर अभियान संगठन और लोकतंत्र दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता एवं सफल कार्यक्रम संचालन के संकल्प के साथ किया गया।


Comments
Post a Comment