जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सख्त, आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर नाराजगी, अनुपस्थित डॉक्टर पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही के निर्देश


 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सख्त, आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर नाराजगी, अनुपस्थित डॉक्टर पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही के निर्देश


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, वजन व हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, प्रसव, बच्चों के बीसीजी टीकाकरण, जन्म प्रमाण पत्र, वीएचएसएनडी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड तथा क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड जारी न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की l उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की आयुष्मान योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी एमओआईसी  को आशा कार्यकर्ताओं का प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की गति तेज करने के निर्देश दिए गए सीएचसी लक्ष्मीपुर में तैनात डॉक्टर विनय मल के लगातार 6 माह से अधिक समय से अनुपस्थित रहने और सीएमओ स्तर से नोटिस जारी करने के बावजूद उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया वही नौतनवा सीएचसी मे जननी सुरक्षा योजना एवं संस्थागत प्रसव लक्ष्य से कम प्रगति पाए जाने पर एमओआईसी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए सर्दियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने घने कोहरे के कारण बढ़ने वाली दुर्घटनाओं की आशंका जताई और संभावित दुर्घटना स्थलों को चिन्हित कर नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे व थानो पर एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए साथ ही एंबुलेंस नंबर और तैनाती स्थल की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा टीकाकरण प्रगति बढ़ाने के लिए सुपरवाइजरों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए लापरवाही बरतने वालों को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिन में सुधार न होने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी पर अलाव , रेन बसेरो मे मरीजो  के परिजनों के लिए कंबल सहित ठंड के बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए l बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉक्टर एके द्विवेदी, वीरेंद्रआर्या, प्रभारी एमओआईसी नीरज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत