थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के असामयिक निधन पर गहन शोक*


 *थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य के असामयिक निधन पर गहन शोक*



रिपोर्ट :संजय कुमार


जनपद महराजगंज के *थाना बृजमनगंज* में तैनात मुख्य आरक्षी *रामनयन मौर्य* का दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को ड्यूटी के दौरान *थाना परिसर के निकट अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक निधन* हो गया।यह  घटना जनपदीय पुलिस परिवार के लिए बहुत ही दुखद है। *मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य* एक *कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं मिलनसार पुलिसकर्मी* थे, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान जनसेवा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। *उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भावना* सदैव स्मरणीय रहेगी।पुलिस अधीक्षक महराजगंज* द्वारा इस दुखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं पुलिस लाइन महाराजगंज में उपस्थित होकर *दिवंगत मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य* को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके *पार्थिव शरीर को कंधा देकर* भावभीनी विदाई दी।पुलिस परिवार के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी *श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना* व्यक्त की *पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि,* दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत