महराजगंज: फरेंदा में फिर गंदगी का वीडियो वायरल, अस्पताल परिसर में कूड़ा-कचरा ज
महराजगंज: फरेंदा में फिर गंदगी का वीडियो वायरल, अस्पताल परिसर में कूड़ा-कचरा जमा
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है, जिससे इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह वही अस्पताल है, जहां रोज़ाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा नियमित सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहले भी कई बार गंदगी को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।अब सवाल यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद क्या स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा।

Comments
Post a Comment