श्रीलंकन नागरिक की गिरफ्तारी ,अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश पर इमिग्रेशन विभाग की बड़ी कार्रवाई*


 *श्रीलंकन नागरिक की गिरफ्तारी ,अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश पर इमिग्रेशन विभाग की बड़ी कार्रवाई*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज व इमिग्रेशन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ एवं अवैधानिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु पूर्व में आयोजित गोष्ठी में दिए गए दिशा–निर्देशों के अनुपालन में आज इमिग्रेशन टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 20.12.2025 को समय लगभग 21:45 बजे, इमिग्रेशन अधिकारी श्री रोहित सिंह मय हमराह एवं आव्रजन अधिकारी श्री विशाल यादव, सोनौली, जनपद महराजगंज द्वारा भारत–नेपाल बार्डर स्थित कस्बा सोनौली में चेकिंग के दौरान एक श्रीलंकन नागरिक *केनेडी राजेन्द्रम, निवासी सेंट जोसेफ मवाथा, एताकल, नेगाम्बो, श्रीलंका (उम्र 52 वर्ष)* को भारत में अवैध रूप से अनाधिकृत मार्ग से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियुक्त को विधिक कार्रवाई हेतु थाना सोनौली को सुपुर्द किया गया, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 123/2025, धारा 14A विदेशी अधिनियम 1946 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

नाम: केनेडी राजेन्द्रम

पता: सेंट जोसेफ मवाथा, एताकल, नेगाम्बो, श्रीलंका

उम्र: 52 वर्ष

*गिरफ्तारी करने वाली आव्रजन टीम*

आव्रजन अधिकारी श्री रोहित सिंह

आव्रजन अधिकारी श्री विशाल यादव

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत