महाराजगंज: ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस पकड़ी खुर्द उपकेंद्र मटिहनिया का चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह ने किया पर्यवेक्षण
महाराजगंज: ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस पकड़ी खुर्द उपकेंद्र मटिहनिया का चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह ने किया पर्यवेक्षण
रिपोर्ट: संजय कुमार
1—आज 20.12.2025को छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस सत्र पकड़ीखुर्द उपकेंद्र मटिहनिया सीएचसी महराजगंज का अपराह्न 11.20 बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉ के o पी o सिंह,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ,तथा बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह , यूनिसेफ की bmc रिमझिम कसौधन द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया यहां पर ANM पुनीता पटेल सत्र का संचालन कर रही हैं आशा सुनीता उपस्थित है । आंगनवाड़ी विंध्यवासिनी उपस्थित हैं ।यहां ड्यू लिस्ट में 34बच्चे तथा 11 गर्भवती महिला का नाम दर्ज है।ANM, आशा,आंगनवाड़ी का ड्यू लिस्ट अपडेट है । आशा को निर्देशित किया गया की ड्यू लिस्ट में जितने नाम दर्ज हैं सभी लाभार्थियों को बुलाकर आज शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे सत्र पर जो भी गर्भवती आती है उनका बीपी जांच वजन की जांच मूत्र में प्रोटीन व शुगर की जांच हीमोग्लोबिन की जांच सभी जांच सुचारू रूप से किया जाय। सभी योग्य दंपत्तियो को परिवार नियोजन के बारे में भी प्रेरित किया जाय । आशा ,Anm को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा आई डी अवश्य बना डाले । ।हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा दें।अभी तक 02 गर्भवती को टीका व जांच हो चुका है तथा8 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। Anm को निर्देशित किया गया कि आशा के माध्यम से 42 दिन तक बच्चों को घर -घर जाकर HBNC जरूर पूर्ण कराएं । आशा के क्षेत्र के 2 बच्चों का मेरे द्वारा उनके घर पर जाकर आशा द्वारा किए गए HBNC कार्य का सत्यापन किया गया ,आशा ने समय समय पर जाकर सही तरीके से HBNC किया है ।यहां पर दो परिवार अपने बच्चों को टीका नहीं लगवाते थे जिन्हें हमलोगों ने ग्रामप्रधान व वहां के शिक्षा मित्र गणेश गुप्ता के सहयोग से प्रेरित कर टीका लगवाया जिसमें एक बच्ची अर्श सिद्दीकी S/o मोहम्मद सुहैल जन्मतिथि 10.09.2025 तथा दूसरी आयरा खान D/अबुहुरैराह जन्मतिथि 26.03.2025 को टीकाकरण कराया गया ।


Comments
Post a Comment