डीएफओ के आदेश की अवहेलना? ट्रांसफर के बाद भी पकड़ी रेंज में जमे वन दरोगा*
*डीएफओ के आदेश की अवहेलना? ट्रांसफर के बाद भी पकड़ी रेंज में जमे वन दरोगा*
रिपोर्ट: संजय कुमार
महराजगंज:सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की अवहेलना का मामला सामने आने के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। पत्र संख्या3042,दिनांक22/12/2025 के माध्यम से श्री गौरव त्रिपाठी वन दरोगा को पकड़ी रेंज से लक्ष्मीपुर रेंज में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया था, लेकिन आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित वन दरोगा के पकड़ी रेंज में ही जमे रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे।डीएफओ के आदेश के बाद भी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न किए जाने से प्रशासनिक अनुशासन पर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी आम है कि आखिर ऐसा कौन-सा कारण है, जिसके चलते स्थानांतरण आदेश के बावजूद रेंज छोड़ने में आनाकानी की जा रही है। विभागीय गलियारों में “दाल में कुछ काला है” जैसी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
इसी बीच पकड़ी रेंज के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित वन दरोगा की मौजूदगी में अवैध रूप से पेड़ों की कटान कराई जा रही है और चोरी की लकड़ी को कथित रूप से बेचने का खेल लंबे समय से चल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए जब डीएफओ से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि संबंधित वन दरोगा का स्थानांतरण तत्काल सुनिश्चित कराया जा रहा है और आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। डीएफओ ने कहा कि विभागीय आदेशों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हालांकि अवैध कटान से जुड़े आरोपों पर विभाग की ओर से अभी तक कोई लिखित आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक दावे जमीन पर कब तक साकार होते हैं और क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होती है या नहीं।

Comments
Post a Comment