महाराजगंज: झोपड़ी में लगी आग, सब कुछ स्वाहा

महाराजगंज: झोपड़ी में लगी आग, सब कुछ स्वाहा


रिपोर्ट :संजय कुमार


सिसवा बाजार: महाराजगंज जनपद के अंतर्गत कोठीभार  थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरियारपुर में बुधवार सुबह एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग में झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसमें रखा अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामसभा निवासी ब्रह्मा पुत्र पारस की झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। झोपड़ी के अंदर मौजूद परिजनों ने  तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया । आग लगने की सूचना पूरे गांव में फैल गई जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस अग्निकांड में ब्रह्मा की झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और जेवर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मन्नू निषाद ने इस घटना की पुष्टि  करते हुए बताया कि आगजनी में किसान का  सब कुछ  जलकर राख हो गया। कुछ भी बचाया नहीं जा सका है। अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित लेखपाल को घटना की सूचना दे दी गई है।



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत