जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित*


 🍁 *जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.12.2025 को *यातायात पुलिस* द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा क्षेत्र में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत आमजन को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस, आरटीओ एवं AE PWD की संयुक्त टीम द्वारा सिंदुरिया–ठूठीबारी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों, डायवर्जन प्वाइंटों तथा जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, उन सभी स्थलों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइनेज बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त निचलौल कस्बे एवं सबया ढाले के पास स्थित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वहां साइनेज बोर्ड, कैटआई तथा खंभों/पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में सिसवा चीनी मिल परिसर में GM चीनी मिल की उपस्थिति में गन्ना लेकर आने वाले ट्रक/ट्रैक्टर चालकों एवं किसानों को जागरूक किया गया कि वे अपने वाहनों के पीछे लाल कपड़े पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर ही आवागमन करें, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत