महाराजगंज /चिउटहा: भवन निर्माण के दौरान बिजली तार से सटी सरिया: एक युवक की हुई दर्दनाक मौत !



महाराजगंज /चिउटहा: भवन निर्माण के दौरान बिजली तार से सटी सरिया: एक युवक की हुई दर्दनाक मौत !



रिपोर्ट: संजय कुमार


महाराजगंज: 20/12/2025:जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिऊंटहां मे शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया भवन निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई l इस घटना के बाद गांव में अफरा -तफरी मच गई मृतक के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल हो गया है l चिऊंटहां पुलिस चौकी से करीब 200 मी की दूरी पर गांव के ही एक शख्स के निर्माण मकान में गांव का युवक शिवेंद्र पांडेय उम्र 30 वर्ष मजदूरी का काम कर रहा था दोपहर के समय वह सरिया सीधी कर रहा था इसी बीच सरिया मकान के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के बिजली के तार से सट गई l जिससे शिवेंद्र पांडेय करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर जमीन पर तड़पने लगा इस हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर रूप से घायल शिवेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया सूचना मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी श्रीमती पूजा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी  lबताया गया कि शिवेंद्र दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व ही हुई थी l वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण -पोषण करता था l इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है l चौकी प्रभारी चिउटहां अनुराग प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी l


 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत