महाराजगंज /सिंदुरिया: व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर व्यापारियों को हो रही समस्याओं को कराया अवगत
महाराजगंज /सिंदुरिया: व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर व्यापारियों को हो रही समस्याओं को कराया अवगत
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज : जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से मिलकर आमजन और व्यापारियों को हो रही समस्या से अवगत कराया और समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।व्यापार मण्डल अध्यक्ष सचिन्द्र नाथ गुप्त उर्फ गुड्डू, योगेश्वर मिश्रा, बलवंत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार चतुर्वेदी अनिल गुप्ता सोनू जायसवाल रामाशीष शर्मा, छोटेलाल, विनोद वर्मा ,दिलीप मणि त्रिपाठी, कमरूज्जमा, संतोष कुमार गुप्त आदि व्यापारियों ने एक स्वर से सिंदुरिया में जाम की समस्या के निराकरण पर विस्तृत चर्चा की और ऑटो रिक्शा के द्वारा दुकान के सामने खड़ा करके दुकान के व्यवसाय को प्रभावित करने तथा सर्विस लेन ना होने के कारण हो रही दुर्व्यवस्था और थानाक्षेत्र में बढ़ रही चोरी और व्यापारियों की असुरक्षा को लेकर वार्तालाप किया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हामी भरते हुए समस्या के निदान के लिए पूरा प्रयास करने, दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही और साथ ही साथ व्यापारियों से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का भी अपील किया।


Comments
Post a Comment