महाराजगंज: ब्रह्मभोज से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ,घर में मचा कोहराम

महाराजगंज: ब्रह्मभोज से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ,घर में मचा कोहराम



रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में ब्रह्म भोज में शामिल होकर लौट रहे 30 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप मिश्रा (30 ) पुत्र ध्रुव नारायण मिश्रा मंगलवार की शाम अपने मौसा स्वर्गीय श्रीकिसुन के ब्रह्म भोज में शामिल होने सिसवनिया  गांव आया था भोजन के बाद घर लौटते समय कसमरिया गांव के आगे बाल्मिकी चौराहा स्थित देवरिया ब्रांच की मधुबनी शाखा नहर पूल के उत्तर दिशा में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी l बुधवार तड़के सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को नहर में गिरा देख पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मयफोर्स युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने शव की पहचान दिलीप मिश्रा के रूप में की गई सूचना पाकर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया l पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्या  पीछे से किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की आशंका है परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है l



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत