भारत के दो महापुरुषों को नमन: अटल बिहारी वाजपेई व महामना मालवीय की जयंती पर भव्य आयोजन*

*भारत के दो महापुरुषों को नमन: अटल बिहारी वाजपेई व महामना मालवीय की जयंती पर भव्य आयोजन*



रिपोर्ट: संजय कुमार


*आनंद नगर:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के 101वें जन्मदिवस एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती केअवसर,परआधारशिला वृद्धाश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी शिवम जायसवाल एवं करुणेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनका जीवन और विचारधारा सदैव समाज को दिशा देने वाली रही है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के भीष्म पितामह थे। वे एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ साहित्यकार, निर्भीक एवं दूरदर्शी राजनेता थे, जिनका समाज पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार एवं स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में ही कारगिल युद्ध में भारत ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।आधारशिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता एवं सिद्धांतों के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।वहीं समाजसेवी जय भारत एवं करम चंद यादव ने कहा कि अटल जी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल गौरवशाली रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक सुधारों तथा विदेश नीति में उनकी दूरदृष्टि आज भी राष्ट्र को नई दिशा दे रही है।इस अवसर पर अमरीश राव (लंदन), इंद्रजीत चौधरी, आशीष जायसवाल, विकास चौरसिया, जगदंबा उपाध्याय, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत