पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार सम्मान समारोह सहजनवा में भव्य रूप से संपन्न*
*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार सम्मान समारोह सहजनवा में भव्य रूप से संपन्न*
रिपोर्ट :संजय कुमार
सहजनवा (गोरखपुर):
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन द्वारा गीडा सेक्टर स्थित एक निजी होटल, सहजनवा में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों को संगठनात्मक दक्षता सम्मान–2025 के अंतर्गत अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट जे.पी. गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर कियागया,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोरखपुर श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन श्री दिनेश शुक्ला ने किया।मुख्य अतिथि एडवोकेट जे.पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनों का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यानंबुज दुबे एवं महराजगंज जिलाध्यक्ष श्री महेश चौरसिया ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संगठनात्मक दक्षता सम्मान–2025 से सम्मानित होने वालों में श्री सुधाकर तिवारी, डॉ. टी.एन. गुप्त (संगठन विस्तार में योगदान), श्री उमाशंकर शुक्ला एवं श्री सूर्यानंबुज दुबे (संगठन विस्तार) शामिल रहे। मंडल टीम से श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी (सहजनवा) को संगठन में एकता मजबूत करने एवं पीपीए को विभिन्न मंचों पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त मंडल टीम से श्री एम एम उर्फ फिरोज खान, श्री भगवंत यादव तथा मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ श्री राहुल सिंह को संगठन विस्तार हेतु सम्मान प्रदान किया गया।जिला स्तर पर कुशीनगर के जिलाध्यक्ष श्री उमेश गिरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पुनीत मिश्रा, जनपद महराजगंज के जिलाध्यक्ष श्री महेश चौरसिया को संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह को भी सम्मान प्रदान किया गया।तहसील स्तर पर चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष श्री योगेन्द्र मौर्य, गोला तहसील अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, खजनी तहसील अध्यक्ष श्री हिमांशु शुक्ला, जिला मंत्री कुशीनगर श्रीमती अंजलि शुक्ला, खड्डा तहसील अध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव, पडरौना तहसील अध्यक्ष श्री भारती यादव, हाटा तहसील अध्यक्ष श्री विनय सिंह, निचलौल तहसील अध्यक्ष श्री संजय जी, नौतनवा तहसील अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, फरेंदा तहसील अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता तथा सदर तहसील अध्यक्ष श्री दीपक रौनियार सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


Comments
Post a Comment