महाराजगंज: आरके सनशाइन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ


 महाराजगंज: आरके सनशाइन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ


--- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने किया उद्घाटन



रिपोर्ट :संजय कुमार


चौक बाजार:महराजगंज

नगर के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी, महराजगंज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज  कृष्ण गोपाल जायसवाल रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक जागरण के चीफ ब्यूरो विश्व दीपक त्रिपाठी, सभासद आजाद नगर बृजेंद्र पटेल, बीडीसी बांसपार बैजौली दलजीत सिंह एवं विद्यालय के संरक्षक  रामप्रीत गुप्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पवर्षा, तिलक एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैंड पार्टी के साथ अतिथियों को सम्मानपूर्वक क्रीड़ा स्थल तक लाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्पोर्ट्स कैप्टन को मशाल प्रज्वलित कर सौंपते हुए खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा सभी बच्चे स्काउट ताली के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन करते नजर आए।पहले दिन के खेलों के परिणाम,पहले दिन विभिन्न वर्गों में रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।जूनियर वर्ग 50 मीटर बालक दौड़ में ब्लू हाउस के अशोक प्रथम, रेड हाउस के आयुब द्वितीय तथा येलो हाउस के ऋतिक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रेड हाउस की अर्पिता प्रथम, ग्रीन हाउस की अंशिका द्वितीय एवं येलो हाउस की सुप्रिया तृतीय रहीं।यूकेजी से कक्षा 2 तक की 50 मीटर दौड़, प्ले-वे से एलकेजी वर्ग, टॉफी रेस, सैक रेस, 100 मीटर दौड़, शतरंज, हाई जंप एवं लॉन्ग जंप सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शतरंज प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की सृष्टि एवं अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।सीनियर वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में येलो हाउस की समीक्षा तथा लॉन्ग जंप में ग्रीन हाउस की अंशिका पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया।सीनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस एवं येलो हाउस तथा कबड्डी प्रतियोगिता में भी येलो हाउस और ब्लू हाउस अपने-अपने लीग मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। खबर लिखे जाने तक जूनियर हाई जंप, जूनियर लॉन्ग जंप एवं कक्षा 6 से 12 तक की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं जारी थीं।अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह ।


Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत