Maharajganj News: 1 दिन की डायट प्राचार्य बनी विजयलक्ष्मी, देखी कार्यशाली


 Maharajganj News: 1 दिन की डायट प्राचार्य बनी विजयलक्ष्मी, देखी कार्यशाली



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: डायट में डीएलएड 2024 बैच की प्रशिक्षु विजयलक्ष्मी उपाध्याय को एक दिन का प्रतीकात्मक प्राचार्य बनाया गया l उसने प्राचार्य सत्येंद्र सिंह व अन्य प्रवक्ताओं की मौजूदगी में कार्य करने के तौर तरीकों को जाना l मिशन शक्ति के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी मंगलवार को उप शिक्षा निदेशक सत्येंद्र सिंह ने 1 दिन के लिए प्रभारी प्राचार्य के रूप में डीएलएड 2024 बैच की प्रशिक्षु विजयलक्ष्मी उपाध्याय को चुना निचलौल ब्लाक के बुढाडीह के रहने वाले कृषक संजय उपाध्याय व गृहणी अंतिमा उपाध्याय की पुत्री विजयलक्ष्मी ने  कार्यालय में कार्य के तौर तरीकों व व्यवस्थाओं को जाना उसने बताया कि प्रभारी प्राचार्य के रूप में बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा l इन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और एक कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया l यह भी कहा कि वह एक सफल शिक्षिका बनना चाहती है l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनाना चाहती है l


इस दौरान यह रहे मौजूद:

इस दौरान संस्थान के प्रवक्ता आशीष कुमार मौर्य, सुजीत चौहान, पूजा चौधरी ,अरुण मिश्र, सूरज प्रकाश मिश्र, दिव्या गुप्ता एवं अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत