Maharajganj News: जेल से बाहर आते ही बेटियों के गले लगे इरफान सोलंकी, बोले- अल्लाह का करम सत्य की हुई जीत
Maharajganj News: जेल से बाहर आते ही बेटियों के गले लगे इरफान सोलंकी, बोले- अल्लाह का करम सत्य की हुई जीत
जेल से बाहर आते ही उमड़ा समर्थकों का सैलाब ,हाई कोर्ट के आदेश पर मिली जमानत
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: 30 सितंबर 2025: लगभग 33 महीने की कैद के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मंगलवार शाम आखिरकार जेल से बाहर आ गए l हाई कोर्ट से जमानत का आदेश पहुंचते ही महाराजगंज जिला कारागार से रिहा होते ही उन्होंने अपने समर्थकों और मीडिया से कहा- "सब अल्लाह का करम है सत्य की जीत हुई है l" जेल के गेट पर जैसे ही इरफान सोलंकी बाहर निकले उनकी दो बेटियां दौड़कर उनसे लिपट गई l लंबे अरसे बाद पिता को सामने पाकर उनके चेहरे पर खिली मुस्कान देखकर माहौल भावुक हो उठा l पत्नी और विधायक नसीम सोलंकी के चेहरे पर भी सुकून और संतोष साफ झलक रहा था l इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ पड़ा इरफान ने कार की सनरूफ से खड़े होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया कानपुर में जमीन कब्जाने महिला का मकान जलाने और रंगदारी मांगने समेत कई आरोपों के बीच इरफान सोलंकी को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया था अन्य मामलों में पहले ही उन्हें जमानत मिल चुकी थी जबकि गैंगस्टर एक्ट में अब राहत मिली है 22 दिसंबर 2022 को कानपुर से प्रशासनिक आधार पर उन्हें महाराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था रिहाई के वक्त सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने स्थिति संभाली l सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव जिला उपाध्यक्ष प्रणव गौतम समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे l जेल अधीक्षक बीके गौतम ने पुष्टि की की हाई कोर्ट के आदेश पर सभी विधिक प्रतिक्रियाएं पूरी करने के बाद इरफान सोलंकी को रिहा किया गया l इरफान सोलंकी की रिहाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी बेटियों के साथ गाड़ी में हंसते -खेलते नजर आ रहे हैं l

Comments
Post a Comment