महाराजगंज /चौक :गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अबैद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 0,5 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महाराजगंज /चौक :गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अबैद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 0,5 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्ट :संजय कुमार
"संकल्प " हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ़ वूमेन योजना के अंतर्गत बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा निदेशालय महिला कल्याण,उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देश आज दिनांक 25.9. 2025 को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अबैद्यनाथ नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति0.5 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार'' कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों की सुरक्षा सेवा एवं शिक्षा को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया गया उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वालंबन अभियान के तहत् विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पंकज शाही (तहसीलदार ) जी द्वारा बेटियों को शिक्षा एवं स्वालंबन सशक्त आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा बच्चियों को हेल्पलाइन द्वारा 1098, 112,181, आदि की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉo रामपाल यादव जी, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव जी, प्रियंका यादव आरक्षी, पूनम मौर्या, मनसा,मनीषा मिश्रा,प्रीति पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे, महिला कल्याण विभाग हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन से श्रीमती रत्ना तिवारी द्वारा विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना वृद्धा पेंशन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सम्मान आदि समस्त योजनाओं के बारे में बताया गया और केस वर्कर लक्ष्मी रावत जी द्वारा वन स्टाफ केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।


Comments
Post a Comment